Posts

Showing posts with the label गज़ल

कभी एक रात

Image
अश्कों सी बह जाती है, कभी एक रात।  कितना कुछ कह जाती है, कभी एक रात।  गुमनाम ही मिलती है, राते यहाँ अक्सर, पर पहचान ली जाती है, कभी एक रात।  कहानियाँ सुनते सुनाते, गुज़रती है अक्सर, पर कहानी बन भी जाती है, कभी एक रात।  आदत सी हो गई है अब, अंधेरों की उसे,  पर अंधेरों से डर भी जाती है,कभी एक रात। अरसा हो गया, किया कुछ साझा नहीं तुमसे, मिलते है, बांटते है 'आशिक', कभी एक रात ।

मुलाकात

यूँ तो मिलने की अक्सर कोई वजह नहीं होती,  पर इत्तफाकन यूँ मुलाकातें, बेवजह नहीं होती ।  तेरे ख्वाब में ही जागा हूँ बे-सबर मैं रात भर, काश उजले ख़्वाबों में कभी शब् नहीं होती ।  करिश्मा-ए-कुदरत की कुछ सियासत रही होगी, वरना पहली ही नज़र यूँ मोहब्बत नहीं होती ।  फासला है उम्र भर का और साथ तुम नहीं, काश बेज़ार ऐसी ज़िन्दगी लम्बी नहीं होती । इश्क के बाज़ार में क्यों बैठा है तू 'आशिक',  टूटे हुए टुकड़ों की यहाँ कीमत नहीं होती । ऋषभ 

तो क्या बात हो

अंधेर, मायूस, सहमी, लम्बी एक रात हो.  सूरज निकले अचानक, तो क्या बात हो|  चेहरे की किताब पर तो पहचान बहुत है, कुछ इंसान भी जाने, तो क्या बात हो|  जब से होश संभाला, बेइंतेहा प्रेम है तुमसे,  मालूम हो जाए तुम्हें भी,तो क्या बात हो|  माना तेज़ है, आसान भी - ईमेल, पर गोया, चिट्ठी कोई लिख जाए, तो क्या बात हो ||

ग़ज़ल

Image
जो बयान जुबां से हो जाए, वो आशिकी क्या है? जो होश में कट जाए, वो ज़िन्दगी क्या है? देखा  है  नूर  तेरा, हर  ज़र्रे  में  कायम, जो नज़र मंदिर में ही आए, वो बंदगी क्या है? कसम याद में मेरी, आँसू ना बहाना, जो अश्कों में बह जाए, वो बेबसी क्या है? ना जुबां पर शिकायत, ना चेहरे पे शिकवा, जो पराये समझ जाए, वो बेरुखी क्या है?   हर मोड़ पर, इस शहर में, आशिक बहुत तेरे, जिसे तारों ने ना घेरा, वो चांदनी क्या है?