Posts

Showing posts with the label Jain

इस पर्युषण पर्व ना भेजे किसी को क्षमापना का व्हाट्सएप, लेकिन इन 4 को जरूर बोले मिलकर क्षमा

Image
पर्युषण पर्व क्षमा का पर्व है| इसमे अपने अहम को छोड़कर साल भर में किये पाप कर्मों का प्रायश्चित किया जाता है, क्षमा मांगी जाती है | लेकिन इंटरनेट की इस दुनिया ने क्षमा को भी डिजिटल बना दिया है| हम दुनियाभर के लोगो को व्हाट्सेप पर क्षमा के मेसेज तो फारवर्ड कर देते है, लेकिन जिनसे सच मे हाथ जोड़, पैर छू कर क्षमा मांगने होती है उनसे दूरी बनाए रहते है| इस संवत्सरी आप चाहे किसी को व्हाट्सएप्प ना करे लेकिन इन सभी से मिलकर हाथ जोड़ कर क्षमा मांगे | माता पिता से मांगे क्षमा माता-पिता के हमपर अनंत उपकार है| आज की पीढ़ी अपने संस्कार को भूल उनसे दूर होती जा रही है| इस संवत्सरी पर निश्चित रूप से अपने माता पिता के पैर छूकर, मस्तक लगा कर क्षमायापन करे| माता पिता ना तो अपने बच्चो से नाराज़ रहते है ना ही क्षमा की अपेक्षा करते है| लेकिंग हमारा फ़र्ज़ है उनसे क्षमायापन करना | यदि आप विवाहित है तो अपने सास ससुर से भी माता- पिता से ही भाव रखकर क्षमा याचना करे| घर मे अन्य सभी बड़ो का भी वैर छूकर आशीर्वाद लें | पति / पत्नी से मांगे क्षमा पति पत्नी हमारे जीवन का संबल है जिनके साथ हम अपना अधिकांश वक्त गु...