Posts

Showing posts with the label प्रेम

मुलाकात

यूँ तो मिलने की अक्सर कोई वजह नहीं होती,  पर इत्तफाकन यूँ मुलाकातें, बेवजह नहीं होती ।  तेरे ख्वाब में ही जागा हूँ बे-सबर मैं रात भर, काश उजले ख़्वाबों में कभी शब् नहीं होती ।  करिश्मा-ए-कुदरत की कुछ सियासत रही होगी, वरना पहली ही नज़र यूँ मोहब्बत नहीं होती ।  फासला है उम्र भर का और साथ तुम नहीं, काश बेज़ार ऐसी ज़िन्दगी लम्बी नहीं होती । इश्क के बाज़ार में क्यों बैठा है तू 'आशिक',  टूटे हुए टुकड़ों की यहाँ कीमत नहीं होती । ऋषभ 

खोया हूँ ...

Image
एक अटकी सांस, कुछ उलझे अलफ़ाज़, चंद उधार धड़कने, मेरा कुछ भी तो नहीं मुझमे | रे पगली, तू मुझको मुझमें क्यों ढूंढ़ती है? में तो खोया हूँ तुझमे | 

लोग कहते है ...

Image
ऐ खुदा, तुझे ढूंढा | इबादतगाहों में. दीवारों-दरख्तों में, संत-फकीरों में, ना मिला | . फिर इक रोज़ राह चलते, नूर दिखा तेरा | . और  ये नादां लोग, हँसते है, शायद जलते है मुझसे| कहते है, मुझे प्यार हुआ है | 

परछाई

Image
परछाई कहती नहीं मुश्किल है सफर ,   परछाई पूछती नहीं मजिल है कहाँ ,   परछाइ छोड़ती नहीं तुम्हें तेज़ धुप में ,   बस चुप - चाप साथ चलती है , नंगे कदमों को ज़मीं से छूने नहीं देती |   जब होती है नज़रें तुमपर ,   जब होता है रोशन जहाँ ,   जब जुबां चखती है शोहरत का स्वाद ,   छुप जाती है कहीं पीछे कोने में परछाइयाँ ,   लेकिन अँधेरे में हर ओर ढक लेती है मुलायम कम्बल सी |   बेसुरे गीत सुनती है तेरे ,   बाँटती है तन्हाइयाँ झील किनारे , सुनती है हर शिकायत ख़ामोशी से ,   वो थामे रखना चाहती है तुझे ,   चाहे ढलता सूरज जिंदगी खत्म कर रहा हो उसकी |   हर दुःख में सहलाती है वो ,   हर करवट वो तेरे साथ बदलती है ,   हर ग़मगीन रात में जागती है साथ तेरे ,   हर ज़ख़्म सहती ...  ... सरकती ताउम्र ... दूर होती नहीं , समय , किस्से , जिंदगी तक खो जाती है , परछाई खोती नहीं |   ऐ खुदा!  !  बस दुआ दे इतनी ,   एक हमसफ़र मिले , एक दोस्त मिले , ...

उम्मीद

Image
सूरज कि पहली किरने, गीत सुनाती है तेरे ! पूरब से बहती लाली,बस रंग दिखाती है तेरे ! वायु की पहली सांसो में होती है तेरी छुअन ! पंछी तक पहले कलरव में नगमे गाते हें तेरे ! ( Lake side IITb) फूलों की पहली धडकन में, खुशबू बहती हें तेरी ! शबनम की ढलती बूंदों में, कुछ बातें रहती है तेरी ! नीले रंग पटल पर कोई, रंगता हें तेरे चेहरे !    ईश्वर की हर इक रचना में, सूरत होती हें तेरी !!   ( Lake side IITb)   पर ख्वाब बिखरते भोर सुबह, जब दुनिया होती अँधेरी ! लम्हों की हर टिक-टिक में, टिक-टिक करती यादें तेरी ! खोलूं नयन या बंद रखूं, कुछ फर्क नहीं लगता मुझको, ऐसे भी तू ही दिखती हें, वैसे भी तस्वीरें तेरी  !! ये दुनिया तुम्हें सुनाती है, ये दुनिया तुम्हें दिखाती है !    क्या ये तेरी एक बेशर्मी है, या मेरी ही नादानी है ! उम्मीद पिटारी में बैठी, फिर भी कुछ ख्वाब बनाती है ! आँखें में खोलूं एक दिन और सच में तुझको पा जाऊं ! या आंखे बंद करूँ इक दिन और ख़्वाबों में ही खो जाऊं ! या आंखे बंद करूँ इक दिन और ख़्वाबों में ह...

दिल

Image
जब से तुम गए, दिल बेजान सा पड़ा था ! ना कोई धड़कन , ना जज़्बात , ना ही कोई चाहने वाल ! सोचा बेच आऊ हाट पर कुछ गुज़ारा चले !! लोग आते, दिल की नुमाइश होती, उठा पटक कर जांचा जाता, घूरा जाता, हाँ का स्वर उभरता चेहरे पर लगता ये ले जाएगा दिल को उसे आसरा देगा पर अचानक ना जाने क्यों? वे एक आह के साथ रख जाते दिल को बेबस सा बेघर !! आखिर मैंने उठाया पहली बार देखा ध्यान से तब जाना सच, मैं जानता नहीं कौन पर कोई बेहया सा दिल में दरार कर गया था !!

एक फ़रिश्ता

Image
इस अनजान भीड़ में मैने खुद को खोया है, पत्थर के खेतों में बीजों को बोया है, इस दुनिया में लोगों के पास ज़ुबां तो है , लेकिन कान नहीं , वहा गीत गाने का ख्वाब संजोया हें!! तालियाँ सब बजाते है पर वो नाटक का एक हिस्सा है . प्यार कर बैठते हें लोग पर वो ज़माने का एक किस्सा हें! ढूंढते रह जाते हें जिंदगी भर एक हाथ थामने को, क्योंकि विश्वास हें दिल में खुदा ने छुपाया हमरे लिए भी एक फ़रिश्ता हें!!

कौन समझाए उन बातो को!!

Image
कौन समझाए उन बातो को. अनसुलझे से जज्बातों को!! चाँद चमकता नील गगन में, चांदनी चमके सूने चमन में! कालिया सोई हे सारी सपन में, अल्हड़पन है बहती पवन में! सब होता हे क्यों इतना सुन्दर... होता हु तन्हा मै जिन रातो को!! कौन समझाए उन बातो को. अनसुलझे से जज्बातों को!! सावन की वो पहली बूंदे, छूते थे जिन्हें हम आंखे मूंदे! वो एकही छाते में छुप जाना, फिर उसे छोड़ के खुद को भिगाना! मौसम बदले हे तब से अनेकों... पर भुला नही उन बरसातों को!! कौन समझाए उन बातो को. अनसुलझे से जज्बातों को!! ढलती वे शामे साथ बिताना, वक़्त को जैसे पर लग जाना! हौले हौले नज़रे मिलाना, नयन सिन्धु में फिर खो जाना! साथ सफ़र पर सब कुछ ले गई. छोड़ा है पीछे बस यादो को!! कौन समझाए उन बातो को. अनसुलझे से जज्बातों को!! ऋषभ जैन