Posts

तस्वीर

Image
पुराने बंगले में, पीछे, एक लंबा, खामोश गलियार है। ठंडा और सीलन भरा, हवा तक कतरा के जाती है। बेरंग दीवारों पर, रंगहीन तस्वीरों की कतार, जाने कब से टंगी है। सर्दी में, पीपल के पत्तों से बचकर, रोशनी, अधखुली खिड़की चढ़कर , अन्दर आ जाती है, कोशिश करती है, तस्वीरों को रंगने की। पुराने बंगले में, पीछे, एक लंबा, खामोश गलियार है। फुरसत में इक दिन, कदम गए उस ओर, देखा तस्वीरों को निहारता, वक़्त मायूस सा खड़ा है। वजह पूछी तो, जवाब मिला, "क्या बताऊँ दोस्त! ... ... आजकल वक़्त कुछ ठीक नहीं।"      

ये ज़िंदा लाशों का शहर है

Image
ये ज़िंदा लाशों का शहर है।  ठहरी हुई ज़िन्दगी थामकर  लोग रोज़ भागते है, किस और भागते है, क्या खबर ? मंजिल दूर ही रहती है ... खुद गुमशुदा रास्ता दिखाते है, अंतहीन इस भूल-भुलैया में रोशनी में रास्ता दिखता नहीं, अंधेरों में रोशनी तलाशते है ...   ये ज़िंदा लाशों का शहर है। घड़ियाँ यहाँ मनमौजी है, कभी दौडती बेसुध, कभी थम सी जाती है .. फुर्सत में आइना अजनबी लगता है, न जाने कौन ?  सफ़ेद बाल, झुरियां थकी सी, कल तो उसपार एक नौजवान रहता था। आग जलती रहे अगली सुबह भी  इस कोशिश में, रंगीन पानी में हर रात डुबाते है ..  ये ज़िंदा लाशों का शहर है। यहाँ शोर में खामोशी है, पर सनातों का शोर है ... आँख खोल कर सोते है, जागते बंद आँखों से ... हकीकत बेच कर यहाँ सपने खरीदते है लोग ... उगती शामों में परिंदे, घर नहीं लौटते, ना ही माँ इंतज़ार करती है .. चूल्हे की आग ठंडी सी है। ये ज़िंदा लाशों का शहर है। लो इस अजीब शहर में,  एक सुबह फिर 'डूब' गई ।

शोक-समाचार - 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा ने ली अंतिम सांस'

Image
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) (9 अप्रैल 1960 – 8 अप्रैल 2012) लंबे समय से कपिल चप्पल की मार झेल रही 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा' ने अंततः 8 अप्रेल, सांयकाल 5 बजे दम तोड़ दिया| आप 52 वर्ष के थे| आप प्रारम्भ से ही बड़े सख्त मिजाज थे| बच्चों के देखकर ही आपका पारा चढ जाता और आप उन्हें डराने धमकाने लगते| फलस्वरूप छोटे बालकों में आपका आतंक व्याप्त हो गया| लेकिन बढ़ती उम्र के साथ आपके मिजाज़ में कुछ नरमी आई| 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय' के साथ लगभग तीस वर्षों तक आपके मधुर वैवाहिक सम्बन्ध रहे| जिसके फलस्वरूप अपनी युवावस्था में आपके सात पुत्र हुए| सभी ने बड़े होकर अलग-अलग शहरों में अपने पिता का नाम रोशन किया| लेकिन इतने से उनकी सांसारिक इच्छाएँ खत्म नहीं हुई| अपनी ढलती उम्र में भी आपने 'फाईट मार कर' आठ कमजोर-कुपोषित बच्चों को जन्म दिया| ऐसा प्रतीत हुआ मानो वे 'क्वालिटी' की बजाए 'क्वांटिटी' पर ज्यादा ध्यान दे रहें है| बाद में आपका रुझान कोटा नामक 'कोठे वाली' की तरफ बढ़ने लगा| उनकी पत्नी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) ने कोटा से उन...

एक चोमू था ...

Image
[ये छोटी सी कहानी ठीक दो साल पहले मैंने होली पर लिखी थी, इस कहानी के पात्र प्रेरित है लेकिन घटनाएं काल्पनिक ... शायद] एक चोमू है| अंडाकार मुँह, सामान्य कद-काठी, सर पर खिचड़ी से बाल, सुनहरे फ्रेम का चश्मा और चेहरे पर नेताओं वाली मुस्कान| मुझसे तीन कमरे छोड़ कर वो अकेला रहता है या यह कहना बेहतर होगा कि अकेला कर दिया गया है| जब रोज़ सुबह बरामदे के आखिर कमरे से में उनींदी ऑंखें लिए निकलता हूँ तो चोमू नहा कर लौट रहा होता है| एक हाथ में बाल्टी थामे, दूसरा हाथ उठा कर आते हुए लोगो को 'गुड मार्निंग' बोलता है| लेकिन आठ महीने बीते किसी ने शायद ही उसे पुनः अभिवादित किया हो| मेरे पास से गुजरते हुए आशाभरी नज़रों से वो मुझे भी देखता है और मैं नींद में होने का बहाना कर पैर घसीटता आगे बढ़ जाता हूँ| होस्टल का हर दिन एक उत्सव है| हँसी- मजाक, गप्पे, क्रिकेट, ताश और वक्त मिला तो पढ़ भी लिए| लेकिन चोमू के लिए ये उत्सव मात्र देखने का तमाश है| गुजरते हुए चोमू को लोग कुछ इस तरह अनदेखा कर देते है जैसे खामोश हवा, जिसकी उपस्थिति को लोग महसूस तो करते है पर देख नहीं पाते| अगर कभी उसने हिस्सा लेना...

The formula of Election; ऑस्ट्रेलिया से 'कार-की-ऊन'

Image
(यह लेख मुख्यतः आई.आई.टी. मुंबई के परिपेक्ष पे लिखा गया है, अगर किसी की भावनाओं को इससे ठेस पहुंची हो, तो उन्हें 'नेतागिरी' छोड़ देनी चाहिए।)  बॉलीवुड में अक्सर फोर्मुला फ़िल्में बनती है| फोर्मुला जिसके सारे रासायनिक तत्व तय है| ढाई किलो का हाथ, चुटकी भर सिन्दूर, एक कुँवारी बहन, मोगेम्बो खुश हुआ और ज़रा सी मुन्नी शीला| हिट फिल्म तैयार| कॉलेज में बिताए गए कुछ साल, हर शुक्रवार पहला शो| लगता है जैसे फिल्में, फ़िल्में ना होकर 'रेडी टू ईट' पैकेट हो| पिताजी कि मेहनत के १०० – १५० रुपये मिलाओ, स्वादानुसार पोपकोर्न, समोसा डालो – लो बन गई फिल्म| मैं ये सोचता था – ये फिल्म वाले तो बड़े होशियार निकले| नेता देश चलाने का, प्रेमी प्यार जताने का और विद्यार्थी नंबर लाने का फोर्मुला ना ढूंढ पाए, इन्होने ढूंढ लिया| फिर कॉलेज में तीन साल हो गए तो एक और फोर्मुले 'चमका'| आअह .. 'द इलेक्शन फोर्मुला'|   नहीं| मैं इतना होशियार नहीं| मुझे मात्र समझ आया| मुझसे पहले उम्मीदवारों कि कितनी ही पीढियाँ, उनके दाएँ-बाएँ हाथ, सलाहकार, चमचे, उनके लिए दौड़ने वाले, मचाने वा...

खुदा से खफ़ा

Image
एक और हार, बढ़ता इंतज़ार, झुंझलाते लोग, आखिर क्यों ना चिल्लाए? जब शिकायत खुद खुदा से हो- तो हम किसके पास जाए?   

चाँद

Image
रोज़ सांझ ढले आता है चाँद, पिघलते आसमान पर रात पोंछ जाता है। पर चाँद आलसी है ज़रा, कुछ टिमटिमाते नुक्स अक्सर छोड़ जाता है।    ऋषभ        

एक सुबह समीर पर

Image
(२८ जनवरी २०१२ की सुबह, जब सुबह अलसाई सी उठने को थी, दबे पाँव कुछ दोस्तों के साथ में अपनी  कॉलेज के 'समीर पर्वत' पर जा पहुँचा। ये छोटी सी कविता मुझे वही मिली।) हथेली में सिमटी, कोहरे में लिपटी, अंगुल भर इमारतों को निगलती धुंध। एक रास्ता  अनछुआ सा। पिघलती रात में हांफती सी साँसे। ज़मीन से दूर  इस आसमां पर  पहुँचो,  तो सुकूँ मिले।  धुंध को पोंछती, जाड़े की धुप, थकी हवाओं पर तैरते परिंदे। किरणों पर सवार, नज़रे अनंत तक। एक 'विहार' दर्पण सा, ज़रा दूर है, अक्स दिखता नहीं । ज़मीन से दूर  इस आसमां पर  पहुँचो,  तो सुकूँ मिले।  आखिर बोझिल पलकों तले, जब दुनिया को सिमटता पाया, तू कुछ करीब लगा, एहसास हुआ,  इस धरा पर बस मुसाफिर है हम। ज़मीन से दूर  इस आसमां पर  पहुँचो,  तो सुकूँ मिले।  ऋषभ 

खोया हूँ ...

Image
एक अटकी सांस, कुछ उलझे अलफ़ाज़, चंद उधार धड़कने, मेरा कुछ भी तो नहीं मुझमे | रे पगली, तू मुझको मुझमें क्यों ढूंढ़ती है? में तो खोया हूँ तुझमे | 

जंगलराज

Image
सच जानते है सब,  पर बेखबर है | क़ानून के हाथ लम्बे  है, पर बेअसर है | हर दबिश से पहले, दबे पाओं की आहट है | राजनीतिक गलियारों में, सरेआम सुगबुगाहट है | इन व्याभिचारियों के आगे, क़ानून ज़रा छोटा है | पहचान कर भी सबूत नहीं, अच्छा सिला मुखौटा है |    यहाँ परचम उन्हीं का चलता है,  कुनबा उनका आबाद है |  वे मरकर भी आरोपी है, ये ह्त्या कर भी आज़ाद है |